बिसंडा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान बिसंडा-बबेरू मंडी समिति के पास एक ट्रक व डीसीएम में 18 भैंसे व 32 पड़वा पकड़े हैं। इसमें सवार पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मवेशियों को मध्य प्रदेश के सतना जिले से फतेहपुर ले जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में मध्य प्रदेश के अनूपपुर के जमड़ी गांव निवासी मोहम्मद वसीम, सतना के बजराह टोला निवासी डब्बू यादव, सतना के खूंटी गांव निवासी इरशाद, गढि़या टोला के इमरान अहमद व कौशांबी के मूरतगंज निवासी शादाब को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।