बलरामपुर। जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और घायलों को मदद पहुंचाने के लिए पुलिस ने कदम उठाया है। कोतवाली नगर, कोतवाली देहात, तुलसीपुर, पचपेड़वा, उतरौला, श्रीदत्तगंज और गैंडास बुजुर्ग थाना क्षेत्रों में दुर्घटना वाले स्थान तय किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने हादसों को रोकने के लिए क्रिटिकल कॉरिडोर टीम का गठन किया गया है। टीम को आधुनिक उपकरणों जैसे स्पीड राडार, बॉडी वॉर्न कैमरा, ब्रेथ एनालाइज़र और डेसिबल मीटर का प्रशिक्षण शुक्रवार को दिया गया। क्षेत्राधिकारी यातायात डीके श्रीवास्तव ने दुर्घटनाओं पर काबू पाने के प्रशिक्षित किया गया।