फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: साइबर फ्राड गिरोह का एक और शातिर गिरफ्तार, कई संदिग्ध दस्तावेज मिले

ishwar ashish Updated Wed, 27 Aug 2025 03:58 PM IST

साइबर फ्राड गिरोह का एक और शातिर गिरफ्तार हुआ है। आरोपी सौरभ कुमार निवासी ग्राम सिरसा खास थाना सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद को पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है। एसपी विकास कुमार ने बताया कि आरोपी सौरभ लखनऊ के 145 ए सेक्टर एम आशियाना लखनऊ से साइबर फ्राड रैकेट चला रहा था। आरोपी साइबर फ्राड गिरोह के सरगना ससिपयर की बाइनेंस आईडी से लेन-देन में करता था। एसपी ने बताया कि आरोपी की मोबाइल से महत्वपूर्ण सुराग मिला है। आरोपी कुछ लड़कियों से अश्लील बातें करता था। उसकी मोबाइल से कुछ लड़कियों के इकरारनामा मिले हैं, जिसमें लड़कियों ने शादी करने का कभी दबाव न बनाने और कभी कोई शिकायत न करने का शपथपत्र दिया है। एसपी ने बताया कि यह काफी संदिग्ध प्रपत्र है, इसकी अलग से जांच की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें