फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नहर कटने से करीब ढाई सौ बीघे गेहूं, सरसों और आलू की फसल हुई जलमग्न

बलरामपुर के रेहरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बिशुनपुर खरहना के मजरे हनुमान पुरवा गांव के पास इटवा माइनर नहर कट गई है। नहर कटने से करीब ढाई सौ बीघे गेहूं, सरसों और आलू की फसल जलमग्न हो गई है। ग्रामीण रिंकू वर्मा, हरिशंकर वर्मा, राम तेज वर्मा, रामलाल वर्मा और अनिल वर्मा का आरोप है कि नहर विभाग ने लापरवाही से रात में अधिक पानी छोड़ दिया जिससे नहर कट गई। इन लोगों ने मामले की शिकायत एसडीएम उतरौला से की। एसडीएम अभय सिंह ने माइनर से पानी बंद करने और नहर की मरम्मत कराने का निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिया है। साथ ही राजस्वकर्मियों को फसल नुकसान की जांच करने का निर्देश भी दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें