तुलसीपुर (बलरामपुर)। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन देवीपाटन मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मां पाटेश्वरी का दर्शन पूजन किया। मौसम खराब होने के बाद भी आस्था का सैलाब मंदिर में उमड़ा। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं को सुविधा देने के लिए बेहतर प्रबंध किए रहा। जिससे लोगों को दर्शन में दिक्कत नहीं हुई।