बलरामपुर के महराजगंज तराई में नहर विभाग द्वारा नहर सफाई के नाम पर किसानों के खेतों को खोद डाला गया। किसानों को जानकारी मिली तो तमाम किसान एकत्रित हो गए। किसानों ने कार्य को रोकवाकर विरोध किया। तुलसीपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत कनहरा गांव के समीप नहर मोतीपुर खंड 6 के पास तमाम किसानों का खेत है जिससे किसान अपनी खेती करके जीविका चलाते हैं। नहर विभाग के ठेकेदार द्वारा सिल्ट सफाई की जा रही है लेकिन नहर सफाई के नाम पर किसान के खेत खोद डाले गए। किसान आशीष पांडे, घनश्याम वर्मा, ओमकार वर्मा, नीतीश पांडे, राहुल, सुरेश वर्मा, रमेश राम, अवतार, रक्षा राम, प्रदीप, मुकेश पांडे, रिंकू, मुस्तकीम आदि ने आक्रोश जताते हुए बताया कि नहर विभाग द्वारा अगर नहर सफाई के नाम ठेकेदार द्वारा किसान के खेत को खोदकर नुकसान पहुंचा रहे हैं। तुलसीपुर एसडीएम अभय सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है। जांच कराई जाएगी।