बलरामपुर में मंगलवार की तड़के फुलवरिया चौराहे पर हुए हादसे में बस पूरी तरह जल गई। ट्रक भी जल गया। हादसे के दौरान 20 मिनट में ही पुलिस ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाल लिया। अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। चौराहे से दोनों वाहनों को हटाया गया। वहीं घायलों का इलाज हो रहा है। घायल यात्रियों ने आंखों देखा हाल बताया।