फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बलरामपुर में तालाब में मिला श्रमिक का शव, रविवार सुबह घर से निकलने के बाद नहीं लौटे थे

तुलसीपुर रोड पर बिजलीपुर मोड़ के पास तालाब में श्रमिक का शव मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नगर कोतवाली के कालीथान गांव निवासी राम स्वरूप उर्फ धर्मेंद्र (35) रविवार की सुबह दस बजे घर से निकले थे। इसके बाद से वापस नहीं घर लौटे। शाम तक परिजनों ने इंतजार किया। इसके बाद खोजबीन शुरू की लेकिन, कहीं पता नहीं चला। सोमवार को करीब साढ़े दस बजे सुबह बिजलीपुर मोड़ के पास तालाब में शव मिलने की जानकारी होने के बाद पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने अभी तक किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाल शैलेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें