फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बलरामपुर में स्वास्थ्य सेवाओं के हाल, चिकित्सक... न सुविधाएं; मरीज कहां जाएं

भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 17 Nov 2024 05:11 PM IST

बलरामपुर में शासन की लाख कोशिशों के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं सुधर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों के अस्पताल में न तो चिकित्सक है और न ही सुविधाएं। ऐसे में यहां आने वाले मरीजों भटकना पड़ता है। रविवार को छुट्टी के दिन लोगों को इलाज की सुविधा देने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिसई में न तो चिकित्सक मिले और न ही सुविधाएं। ऐसे में मरीज भी अस्पताल आने से कतरा रहे हैं। दोपहर 12 बजे पीएचसी में कोई मरीज नहीं मिला। यहां कि चिकित्सक डॉ. राजेश प्रसाद नदारद मिले। फार्मासिस्ट ब्रह्म स्वरूप यादव व स्टाफ नर्स मनीषा वर्मा बैठी मिली। फार्मासिस्ट ने बताया कि डॉक्टर साहब की न्यायालय में ड्यूटी लगी है। पीएचसी सिसई में मरीजों व स्वास्थ्य कर्मियों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं है। अस्पताल में लगा इंडिया मार्का हैंडपंप खराब है। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि वह लोग खुद खरीद का पानी लाते हैं। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं दिखी। परिसर में बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी हुई हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें