फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर में राज्यपाल ने मां पाटेश्वरी विवि में कुलाधिपति वाटिका-सरोवर का किया लोकार्पण

राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल मंगलवार को बलरामपुर के मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय पहुंचीं। यहां उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में निर्मित कुलाधिपति वाटिका एवं सरोवर का लोकार्पण किया। इसके बाद लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत से संचालित विभिन्न निर्माण परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करके उनकी प्रगति की समीक्षा की। राज्यपाल का हेलीकॉप्टर सुबह करीब 11:50 बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरा। वहां से वह सीधे विश्वविद्यालय परिसर पहुंचीं। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान राज्यपाल ने प्रशासनिक भवन, एकेडमिक ब्लॉक सहित अन्य निर्माणाधीन संरचनाओं को देखा। कार्यों की गुणवत्ता व गति पर संतोष व्यक्त किया। निर्माण कार्यों को समयबद्ध एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत समीक्षा बैठक में विश्वविद्यालय प्रशासन ने शैक्षणिक नवाचार, पाठ्यक्रम विकास, सांस्कृतिक एवं धार्मिक अध्ययन तथा मंडल की एतिहासिक-सांस्कृतिक विरासत से जुड़े विशेष प्रोजेक्ट्स की जानकारी प्रस्तुत की। राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के साथ शोध एवं नवाचार का केंद्र बनाया जाए। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने राज्यपाल को संस्थान की अब तक की प्रगति और आगामी योजनाओं से अवगत कराया गया है। बैठक में चैत्र नवरात्र के दौरान मुख्य प्रशासनिक भवन के संभावित लोकार्पण को लेकर भी चर्चा की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें