फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर में खेली गई महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता की ट्रॉफी पर गोरखपुर ने किया कब्जा

बलरामपुर में स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार को खेला गया। खिताबी मुकाबले में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करके गोरखपुर की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। अयोध्या उपविजेता टीम बनी। फाइनल से पहले दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहला सेमीफाइनल गोरखपुर व वाराणसी के बीच हुआ। इसमें गोरखपुर की टीम विजई रही। दूसरा सेमीफाइनल मैच बस्ती व अयोध्या के बीच खेला गया। इसमें अयोध्या विजेता बनी। इसके बाद गोरखपुर व अयोध्या के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। फाइनल मैच से पहले जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उत्साहवर्धन किया। गोरखपुर की टीम ने 29-18 से अयोध्या को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी ने विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उप क्रीड़ा अधिकारी कमाल अहमद, प्रवेश कुमार रावत, प्रशिक्षक प्रशिक्षक नागेंद्र गिरि, हिना खातून, विजय शंकर पांडेय, सूरज कुमार, अभय व पवन तिवारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें