बलरामपुर में तराई क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से कोहरा पड़ रहा है। कोहरा पड़ने के कारण हालांकि लोगों को परेशानी हो रही है लेकिन, खेती किसानी के लिए यह समय उपयुक्त है। किसान गेहूं की बोआई के साथ ही अन्य तैयारी में जुट गए हैं। कृषि विशेषज्ञ सियाराम कनौजिया ने किसानों को रबी फसलों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा।