फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर में होली पर ट्रेनों में वेटिंग लंबी, चलेंगी 95 रोडवेज बसें

भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 26 Feb 2026 01:43 PM IST

बलरामपुर में होली पर्व नजदीक आते ही ट्रेनों में सीटों की मारामारी शुरू हो गई है। लंबी दूरी की अधिकांश गाड़ियों में आरक्षण फुल हो चुका है। वेटिंग सूची लगातार बढ़ रही है। टिकट न मिलने से बड़ी संख्या में यात्री अब रोडवेज बसों का रुख कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को बस अड्डों पर यात्रियों की भीड़ सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक रही। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) गोपीनाथ दीक्षित ने बताया कि होली को देखते हुए विशेष तैयारियां की गई हैं। प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त बसें लगाने की योजना बनाई गई है ताकि यात्रियों को असुविधा न हो। 95 बसों को मार्गों पर संचालित किया जाएगा।उन्होंने कहा कि चालक-परिचालकों की ड्यूटी पुनर्गठित की गई है और बस अड्डों पर साफ-सफाई, पेयजल तथा पूछताछ काउंटर की व्यवस्था सुदृढ़ की जा रही है। एआरएम ने यात्रियों से अपील की है कि वे अग्रिम टिकट लेकर यात्रा करें और भीड़भाड़ से बचने के लिए समय से पहले बस अड्डे पहुंचें। त्योहार के मद्देनजर कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिया गया है, जहां से बसों की निगरानी की जाएगी। अधिकारियों का दावा है कि इस बार यात्रियों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें