बलरामपुर में बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश का मतदान शनिवार को कराया गया, जो शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ है। नवीन दीवानी न्यायालय परिसर स्थित अपर सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार तृतीय की कोर्ट नंबर 6 में मतदान कराया गया। अधिवक्ता वोटरों की लंबी लाइन लगी रही। बार संघ अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह से जब बातचीत की गई तो उन्होंने चुनाव और चुनाव के बहिष्कार के संबंध में तमाम जानकारी दी।