बलरामपुर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम विपिन कुमार जैन व एसपी विकास कुमार ने तुलसीपुर तहसील सभागार में सुनवाई की। इसमें आने वाले पीड़ितों की जमीन विवाद से जुड़े शिकायतों को सुनकर मौके पर जाकर निस्तारण कराने का निर्देश दिया गया। पीड़ितों को न्याय दिलाने और प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में लापरवाही न बरतने की सलाह दी गई। साथ ही जमीन विवाद के मामलों में मौके पर पुलिस हुआ राजस्व की संयुक्त टीम को मामलों का निस्तारण करने का निर्देश दिया गया।