फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बलरामपुर में बाल विवाह व बाल श्रम रोकने का लोगों ने लिया संकल्प

बलरामपुर में कलेक्ट्रेट स्थित बाल कल्याण समिति कार्यालय से शनिवार को जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के जरिए लोगों को बाल विवाह व बाल श्रम रोकने के लिए प्रेरित किया गया। संस्था के लोगों ने बाल विवाह व बाल श्रम रोकने का संकल्प भी लिया। देहात इंडिया बलरामपुर के तत्वाधान में एक्सेस टू जस्टिस परियोजना के तहत रैली निकाली गई। रैली को बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष संदीप गुप्त ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के कलेक्ट्रेट से निकलकर कचहरी चौराहा, वीर विनय चौराहा, नगर कोतवाली, भगवतीगंज चौराहा, बलरामपुर रेलवे स्टेशन बलरामपुर व बलरामपुर ब्लॉक पहुंचकर समाप्त हुई। जिला समन्वयक अरुण चौधरी ने बताया कि बाल विवाह व बाल श्रम रोकने के लिए सबसे पहले लोगों को बच्चों को मिलने वाले अधिकारों की जानकारी होना जरूरी है। 18 साल से कम उम्र वाले बच्चों से बाल श्रम करवाना दंडनीय अपराध है। यदि किसी प्रतिष्ठान व दुकान में कोई बच्चा मजदूरी करते पाया गया तो बाल श्रम अधिनियम 2016 के तहत सजा व 20 हजार रुपये तक जुर्माना लग सकता है। श्रमायुक्त कुलदीप सिंह श्रमिकों को मिलने वाली योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। इस अवसर पर शालिनी, अजय कुमार व प्रिंस यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें