फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Balrampur: मेडिकल कॉलेज संचालन को लेकर अफसरों से मिलेंगे प्रधानाचार्य

अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) बलरामपुर के प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. राजेश कुमार चतुर्वेदी ने बुधवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। अस्पताल में विभिन्न विभागों का सर्वे करके वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। संयुक्त जिला अस्पताल में उपलब्ध संसाधन व स्वास्थ्य सुविधाओं का ब्यौरा जुटाकर लखनऊ के लिए रवाना हो गए। इसे उच्चाधिकारियों के समक्ष रखी जाएगी। अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा महाविद्यालय व संयुक्त जिला चिकित्सालय को मिलाकर अब मेडिकल कॉलेज के रूप में संचालित किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज के संचालन के लिए प्रो. डॉ. राजेश कुमार चतुर्वेदी ने बुधवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया। अस्पताल में डायलिसिस वार्ड, ओटी, एक्स रे, अल्ट्रासाउंड कक्ष, पीकू व सर्जिकल वार्ड आदि का निरीक्षण किया। अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य संसाधन व तैनात चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों का जायजा लिया। सभी भौतिक संसाधनों का ब्यौरा जुटाकर लखनऊ के लिए रवाना हो गए। प्रधानाचार्य ने बताया कि यहां की सुविधाओं से लखनऊ में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। इसके बाद ही मेडिकल कॉलेज के संचालन की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। इस अवसर पर नेत्र सर्जन डॉ. सुनील कुमार, रेडियोलाॅजिस्ट डॉ. एके यादव, गुणवत्ता प्रबंधक डॉ. रूचि पांडेय, डॉ. प्रभात त्रिपाठी, सीपी श्रीवास्तव व प्रीतम कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें