फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Balrampur: हिंदुओं को एकजुट करने के लिए दो दिवसीय सनातन एकता पदयात्रा शुरू

ishwar ashish Updated Fri, 13 Dec 2024 07:37 PM IST

बलरामपुर के बरदौलिया बाजार के भुरेश्वर नाथ मंदिर से शुक्रवार की दोपहर से दो दिवसीय सनातन एकता पद यात्रा निकाली गई। इसके माध्यम से हिंदुओं को एकजुट किया जा रहा है। यह यात्रा शनिवार को देवीपाटन मंदिर पहुंचेगी। भुरेश्वर नाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा में बरदौलिया, हसनापुर, मणिपुर, शिवपुरा, दरदहवा, हरैया सतघरवा गांव के लोगों ने प्रतिभाग किया। पदयात्रा की अगुवाई कर रहे अशोक महराज ने कहा यह यात्रा सनातन धर्म में अटूट विश्वास रखने वाले हिन्दू समाज को एकजुट करने के लिए निकाली गई है। कहा कि यह पदयात्रा शनिवार को देवीपाटन मंदिर पहुंचेगी। दो दिवसीय पदयात्रा में जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। यात्रा में रमेश महराज, सुभाष तिवारी, अरविंद गुप्ता, ओंकार वर्मा, ध्रुव कुमार, मंशा राम यादव, चंद्र प्रकाश, राजू जायसवाल, बब्लू उपाध्याय, उमाकांत तिवारी, संचित राम तिवारी और ललिया मोहन बाबा मंदिर के पुजारी लक्ष्मी प्रसाद द्विवेदी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें