बलरामपुर में राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति ने बृहस्पतिवार को परिषदीय विद्यालयों तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के महिला शौचालय बदहाल मिले। इसके बाद आयोग की सदस्य ने विकास भवन सभागार में अधिारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में महिला से जुड़ी योजनाओं का व्यापक स्तर से प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया। पुलिस विभाग को महिला उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराने की बात कही। इस अवसर पर डीआईओएस मृदुला आनंद, बीएसए शुभम शुक्ला, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुशील कुमार सिंह, सीओ ज्योतिश्री सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।