यूपी के बलरामपुर में एक बार फिर भीड़तंत्र का अमानवीय चेहरा सामने आया है। एक 70 साल के बुजुर्ग किसान की एक छोटी सी गलती को गुनाह समझकर लोगों ने उसकी न सिर्फ बेरहमी से पिटाई की बल्कि उसके मुंह पर कालिख पोती और फिर उसे गाय के साथ बांधकर कई गांवों में घुमाया।