फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: प्रेमी के शादी से इंकार पर हाईटेंशन टावर पर चढ़ी युवती

Pragati Chand Updated Thu, 23 Jul 2026 05:11 PM IST

बलिया जिले में भीमपुरा थाना क्षेत्र के बाराडीह लवाई पट्टी (सतहवा) गांव में गुरुवार सुबह प्रेम प्रसंग से आहत एक युवती हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। करीब पांच घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान और समझाने के बाद युवती को सकुशल नीचे उतार लिया गया। बाराडीह लवाई पट्टी निवासी युवती सुबह करीब 4:30 बजे गांव के पास स्थित हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गई। टावर पर युवती को देखकर ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची भीमपुरा थाना पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया। रेस्क्यू टीम ने सीढ़ी और अन्य सुरक्षा उपकरणों की मदद से युवती तक पहुंचकर लगातार उसे समझाने का प्रयास किया। प्रेमी से फोन …

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें