सुरेमनपुर पश्चिमी रेलवे केबिन के पास बिजली की भूमिगत केबल बार-बार जलने से सुरेमनपुर रेलवे लाइन के उत्तर स्थित दर्जनों गांवों के एक लाख से अधिक लोग लंबे समय से बिजली संकट झेल रहे हैं। समस्या के स्थायी समाधान में हो रही देरी से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड-4 बैरिया तथा मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) के नाम संबोधित ज्ञापन सुरेमनपुर स्टेशन मास्टर दीपक सिंह को सौंपा। साथ ही चेतावनी दी कि यदि 10 दिनों के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो रेलवे और बिजली निगम के खिलाफ बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा।