बलिया में कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दिन से शुरू होने वाले ऐतिहासिक ददरी मेले पर मोंथा तूफान का असर देखने को मिल रहा है। निर्धारित अवधि पर आबाद होने में परेशानी हो रही है। मंगलवार की देर शाम तक दुकानों को भूमि आवंटन करने में प्रशासनिक अमला जुटा रहा। जिसके कारण दुकानदारों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती मेला क्षेत्र में सामान ले जाना बना हुआ है।