फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पैर फिसलते ही रेल पटरी पर गिरा व्यापारी, कट गए दोनों पैर; स्टेशन पर अव्यवस्था को लेकर धरना

अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 14 Sep 2024 07:33 PM IST

रेलवे स्टेशन पर शनिवार तड़के वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी ट्रेन पकड़ते समय पैर फिसलने से ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यवसायी गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसके दोनों पैर कट गए। एम्बुलेंस से घायल को सीएचसी रेवती पहुंचाया गया, जहां गम्भीर स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय से भी उसे वाराणसी के लिए रेफर किया गया। दुर्घटना से नाराज व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने रेवती रेलवे स्टेशन पर धरना-प्रदर्शन किया। नगर के वार्ड एक निवासी संतोष कुमार केशरी (50) पुत्र स्व. कन्हैया प्रसाद केशरी किराना व्यवसाई हैं। छपरा-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस से वाराणसी जाने के लिए शनिवार सुबह घर से निकले थे। स्टेशन पहुंचकर ट्रेन पर चढ़ ही रहे थे तभी ट्रेन चल दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें