फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बलिया में स्टेशन भवन का गुबंद धराशाई, यात्रियों में अफरा तफरी,कराई जा रही मरम्मत

बलिया रेलवे स्टेशन के नवनिर्मित प्रवेश द्वार का गुबंद अचानक धराशाई हो गया जिससे नीचे खड़े लोग बाल बाल बच गए। यात्रियों में भगदड़ की स्थिति रही । हालांकि इस घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ लेकिन लोगों में डर है। जीआरपी के जवानों ने प्रवेशद्वार को बैरिकेडिंग कर बंद कराया। बताते चलें कि स्टेशन परिसर में 43 करोड़ रुपए की लागत में स्टेशन भवन का सुंदरीकरण और विस्तार कार्य चल रहा है। पुराने भवन का बिना जीर्णोद्धार के सुंदरीकरण कर धौलपुर का पत्थर व फॉग लाइट लगाई गई थी। आंधी-तूफान के अचानक आने से स्टेशन के प्रवेश द्वार का गुबंद तेज आवाज के साथ गिर गया। उसके नीचे खड़े यात्रियों में भगदड़ मच गई। सभी परिसर की तरफ भाग खड़े हुए, इसमें कई महिला व बुजुर्ग यात्री गिर कर चोटिल हो गए। वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने कहा कि गुबंद का छज्जा बरसात के कारण गिर गया है। पुराने निर्माण पर ही पत्थर लगाया गया था, उसका मलबा नीचे नहीं गिरा है,मरम्मत करवाई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें