सदर कोतवाली थाना अंतर्गत शिवपुर दियर नंबर पांडेय डेरा गांव में बीती रात अज्ञात कारणों से लगी आग में 10 रिहायशी झोपड़ियां व नगदी, आभूषण व गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। इस दौरान 13 वर्षीय किशोरी झुलस गई। झोपड़ी के अंदर रखे दो गैस सिलिंडर ब्लास्ट हो गए। ब्लास्ट की तेज आवाज से लोग भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड के जवानों ने आग पर काबू पाया।