फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: छात्रवृत्ति, लैपटाप, स्मार्ट फोन नहीं वितरित करने पर विद्यार्थियों में आक्रोश

Pragati Chand Updated Tue, 24 Mar 2026 06:05 PM IST

बलिया जिले में कई महाविद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं को दो वर्ष से छात्रवृत्ति का भुगतान न किए जाने, लैपटॉप, स्मार्टफोन वितरण नहीं करने तथा निजी विद्यालयों द्वारा अभिभावकों व सैकड़ों छात्रों के शोषण के खिलाफ छात्र नेता नितेश सिंह के नेतृत्व में छात्रों ने सुरेमनपुर से बैरिया तहसील तक बाइक जुलूस निकाला। महाविद्यालय प्रशासन तथा उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उपजिलाधिकारी संजय कुशवाहा को ज्ञापन सौंपा । उपजिलाधिकारी ने भरोसा दिया कि मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। छात्र नेताओं का आरोप है कि छात्रवृत्ति का आवेदन पत्र भरते समय फार्म में सब कुछ सही दिखा रहा है। बायोमेट्रिक से अंगूठा लग रहा है। इसके बाद भी बिना किसी त्रुटि के आवेदन पत्र को निरस्त कर दिया जा रहा है। दो वर्ष से लैपटॉप व स्मार्टफोन का भी वितरण नहीं किया जा रहा है। छात्रों ने बताया कि क्षेत्र में कुकरमुत्तों की तरह खुल रहे प्राइवेट विद्यालय छात्रों को अच्छी पढ़ाई देने के नाम पर भारी भरकम फीस, यूनिफॉर्म व किताब-कॉपी के नाम पर अभिभावकों का शोषण कर रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। बिना मान्यता संचालित विद्यालयों पर ताला लटकना चाहिए। जुलूस निकालने व विज्ञापन देने वालों में नितेश सिंह के अलावा विशाल गुप्ता, सचिन शाह, राहुल प्रसाद, राजकुमार यादव, राजेश वर्मा, शैलेश सिंह, सुनील सिंह गहलोत, सुनील सिंह पप्पू, धनंजय सिंह व निर्भय सिंह गहलौत सहित सैकड़ो छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें