फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवस्थित जीवनशैली और बेहतर समय प्रबंधन से दूर होगा परीक्षा का तनाव, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 16 Jan 2026 09:30 PM IST

शहर से सटे संवरूबांध स्थिति राधा कृष्ण एकेडमी में शुक्रवार को अमर उजाला की तरफ से आयोजित तनाव मुक्त परीक्षा कार्यक्रम में बच्चों को परीक्षा की सफलता का मंत्र बताया गया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर डॉ. नीरज कुमार सिंह ने बच्चों को प्रेरक एवं मार्गदर्शक व्याख्यान दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को परीक्षा को जीवन का अंतिम लक्ष्य न मानकर सीखने की प्रक्रिया का एक पड़ाव समझने की सलाह दी। कहा कि परीक्षा से जुड़ा तनाव मुख्यतः अनावश्यक अपेक्षाओं, तुलना की प्रवृत्ति और परिणाम-केन्द्रित सोच से उत्पन्न होता है। यदि विद्यार्थी सुनियोजित अध्ययन, समय-प्रबंधन और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं, तो परीक्षा स्वाभाविक और सहज हो सकती है। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि असफलता पराजय नहीं होती, बल्कि आगे बढ़ने का एक अवसर होता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें