फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी महासंघ का द्विवार्षिक अधिवेशन नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, VIDEO

उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ की जनपद शाखा का द्विवार्षिक अधिवेशन बुधवार को टाउन हॉल स्थित बापू भवन में अध्यक्ष उमाशंकर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने कर्मचारी नेता स्व. बलवंत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। अधिवेशन में प्रदेश अध्यक्ष राम लाल यादव, प्रदेश महामंत्री मयंक कुमार सिंह सहित विभिन्न जनपदों से आए पदाधिकारियों और विशिष्ट अतिथियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने पुरानी पेंशन योजना की बहाली, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं रसोइयों के नियमितीकरण, अंशकालिक कर्मचारियों को नियमित सेवा का लाभ देने, न्यूनतम वेतन निर्धारित करने तथा कोरोना काल में कर्मचारियों के रुके हुए वेतनवृद्धि (इन्क्रीमेंट) और महंगाई भत्ते (डीए) के भुगतान की मांग प्रमुखता से उठाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें