बलिया के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चेतन किशोर गांव स्थित मैनापुर मोड़ के समीप शुक्रवार की सुबह बाइक व पिकअप की आमने-सामने टक्कर में बाइक पर सवार महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया। चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज दिया।