बलिया के बांसडीह क्षेत्र के हालपुर में शनिवार दोपहर पहुंचे बिहार सरकार के पूर्व कृषि मंत्री एवं राजद सांसद सुधाकर सिंह ने एनडीए व नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर सरकार को कटघरे में खड़ा किया। सांसद ने कहा कि यह दुर्घटना दुर्भाग्यपूर्ण है।