बैरिया कस्बा के खाकी बाबा के मठिया के पास दवा दुकान के लाइसेंस पर निजी अस्पताल संचालन करने का मामला आया है। अपर सीएमओ डॉक्टर पद्मावती गौतम के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को नायब तहसीलदार की मौजूदगी में अस्पताल को सील कर दिया। अस्पताल में भर्ती ऑपरेशन वाली तीन महिलाओं सहित चार महिलाओं व नवजातों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में शिफ्ट किया गया।