फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बालू में छिपाए 15 हजार लीटर लहन नष्ट किया, VIDEO

बिहार की मांझी और यूपी की रेवती पुलिस ने सरयू नदी के रेत पर गोपाल नगर दियारा व डूमाई गढ़ से सटे रेट में गड़े अर्द्धनिर्मित 15 हजार लीटर अवैध शराब को नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई से अवैध शराब बनाने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने कई भट्ठियों को ध्वस्त किया है। साथ ही शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए हैं। शराब कारोबारी झाड़ियों का फायदा उठाते हुए भाग खड़े हुए। पुलिस एक को भी नहीं पकड़ पाई।बिहार के सारण जिला के मांझी थाना के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि गोपाल नगर दियारा व डुमाई गढ़ क्षेत्र में सरयू नदी के दोनों पाटों के बीच टापू क्षेत्र में शराब के धंधेबाज भारी मात्रा में कच्ची शराब बना रहे हैं। बिना समय गंवाये भारी फोर्स के साथ नाव से बिहार की पुलिस मौके पर पहुंच गई। नाव पर पुलिस टीम आती देख शराब के बनाने वाले भाग खड़े हुए। वहीं मौके पर पहुंचने के बाद शराब की भट्ठियो को ध्वस्त करके 15 हजार लीटर लहन नष्ट करने के अलावा शराब बनाने के उपकरण व बर्तन जब्त किए गए। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रयास किया जा रहा है कि अवैध शराब बनाने वालों की पहचान हो जाय। पहचान हो जाने पर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें