फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बुनियादी सुविधाओं के लिए यात्रियों ने किया प्रदर्शन, की नारेबाजी, स्टेशन मास्टर को सौंपा पत्रक

अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 28 Dec 2024 03:51 PM IST

अमृत भारत स्टेशन में चयनित सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने नारेबाजी कर स्टेशन मास्टर को पत्रक सौंपा। इससे पूर्व यात्रियों ने प्रदर्शन किया और कहा कि विकास के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन यात्रियों को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही है। स्टेशन पर महिलाओं के लिए भी शौचालय की व्यवस्था नहीं है। यात्रियों का कहना है कि यात्री प्रतीक्षालय में महिलाओं व पुरुषों के लिए शौचालय बना है। जब से कंस्ट्रक्शन का कार्य शुरू हुआ, शौचालय की टंकी तोड़ दी गई। दोबारा टंकी का निर्माण नहीं हुआ। इससे शौचालय में ताला लटका रहता है। उक्त शौचालय के आसपास काफी दुर्गन्ध फैली होती है। इसकी वजह से यात्रियों ने प्रतीक्षालय में बैठना छोड़ दिया है। यात्रियों ने टंकी का अतिशीघ्र निर्माण कर शौचालय को चालू कराने की मांग की। प्लेटफार्मों पर कोच डिस्प्ले बोर्ड न होने से यात्री ट्रेन आने पर अपने आरक्षित कोच के लिए दौड़ लगाते है। ऐसे बूढ़े-बुजुर्गों व महिलाओं को परेशानी झेलनी पड़ती है। यात्रियों ने कोच डिस्प्ले लगाने की मांग की।दो नंबर प्लेटफार्म पर पेयजल व्यवस्था और जल्द लिफ्ट का निर्माण करने की मांग की। धीरज तिवारी, धर्मेंद्र तिवारी, रंजन यादव, छोटू यादव, उमेश यादव, मोहम्मद सहजाद, सत्यजीत, टुनटुन साह, अरविन्द गिरी आदि उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें