संयुक्त राजकीय चिकित्सालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सोनबरसा में चिकित्सकों की भारी कमी के कारण शनिवार को स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। दोनों अस्पतालों में कुल 17 चिकित्साधिकारियों की तैनाती के बावजूद सिर्फ चार चिकित्सक ही ड्यूटी पर मौजूद मिले। ऐसे में ओपीडी से लेकर वार्ड तक मरीजों की भारी भीड़ के बीच सीमित चिकित्सकों पर इलाज का पूरा भार रहा।