फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोश आरोपियों ने की मारपीट, रुपयों से भरा बैग लूटकर भागे

बलिया जिले के चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के महरेव गांव स्थित गैस एजेंसी के मैनेजर से सोमवार की देर रात बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने मारपीट कर रुपयों से भरा बैग लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक से फरार हो गए। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। सूचना पर एएसपी दक्षिणी संजय वर्मा, सीओ अक्षय कुमार और स्वाट टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। गैस एजेंसी के मैनेजर उपेंद्र राय सोमवार की रात एजेंसी बंद करने के बाद बाइक से रुपयों से भरा बैग लेकर अपने घर हैबतपुर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने मैनेजर के साथ मारपीट की और उनके पास मौजूद रुपयों से भरा बैग छीन लिया। अचानक हुई घटना से मैनेजर सहम गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें