बैरिया- छपरा के बीच मंगलवार की आधी रात को चांददियर पुलिस चौकी के पास बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस 18वीं बटालियन के जवानों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में 30 के करीब जवान घायल हो गए। बस में फंसे जवानों की चीख- पुकार सुनकर पुलिस चौकी पर तैनात जवान दौड़कर मौके पर पहुंचे। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।