फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बलिया में दोहरे हत्याकांड के विरोध में कोटवा बाजार बंद, जनता ने दर्ज किया विरोध

नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 02 Jan 2025 07:42 PM IST

नरहीं थाना क्षेत्र के सिकन्दरपुर गांव में शराब के ठेके पर दो युवकों की हत्या के विरोध में बृहस्पतिवार को पूरा बाजार बंद रहा। 150 से अधिक दुकानों के शटर नहीं उठे। दुकानदारों में आरोपियों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से काफी आक्रोश था। वहीं मामले में परिजनों की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तार के लिए स्वाट-सर्विलांस, थाना प्रभारी और सीओ के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया गया है। आरोपी कथित रूप से किसी 1241 ग्रुप के सदस्य बताए जा रहे हैं। मनबढ़ किस्म के ये आरोपी पहले भी कई वारदातों में संलिप्त बताए जा रहे हैं। नरहीं थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव स्थित शराब के ठेके के पास दुकान पर कहासुनी के बाद कोटवा नारायणपुर के मनबढ़ युवकों ने पहले जीतू गुप्ता (16) पर हमला कर घायल कर दिया था। बाद में पूछताछ करने गए प्रशांत गुप्ता (26) और गोलू वर्मा (23) पर कुल्हाड़ी और दांव से जानलेवा हमला कर दिया था। इसमें प्रशांत की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गोलू की सांसें चल रही थीं। परिजन दोनों को बक्सर के निजी नर्सिंग होम में ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि सूचना कोरंटाडीह चौकी को देने गए, लेकिन वहां कोई मौजूद नहीं था। इसके बाद थाना प्रभारी सुनील चंद्र तिवारी को जानकारी दी गई। परिजन शवों को लेकर घर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों के साथ एनएच-31 जाम कर दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। घटना को अंजाम देने के डेढ़ घंटे बाद तक पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीणों में काफी आक्रोश था। चार घंटे तक एनएच-31 पर जाम लगा रहा। दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। नरहीं थानाध्यक्ष सुनील चन्द्र तिवारी के 24 घंटे में आरोपियों के गिरफ्तार करने के लिखित आश्वासन के बाद रात डेढ़ बजे जाम समाप्त हुआ। मौके पर एसपी डॉ. ओमवीर सिंह, एएसपी कृपाशंकर, के साथ कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सुबह से ही पुलिस की टीम क्षेत्र में जमी रही। आरोपियों के कई परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें