फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में 2027 में अलोकतांत्रिक तरीके से चुनाव हुए तो सड़क पर होगा विरोध, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 19 Nov 2025 05:12 PM IST

बलिया लोकसभा से समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पाण्डेय ने दिल्ली ब्लास्ट में आत्मघाती हमले में 12 लोगों की जान लेने वाले आतंकी डॉ. उमर के वीडियो को भाजपा की साजिश बताते हुए कहा कि यह भाजपा की तरफ से तैयार किया हुआ चेहरा है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का चेहरा छुपा हुआ है। उन्होंने एसआईआर को देश के लिए खतरा बताते हुए कहा कि यूपी में 2027 का चुनाव अलोकतांत्रिक तरीके से हुआ तो समाजवादी पार्टी के लाखों लोग जेल जाने का काम करेंगे। जरूरत पड़ी तो पहले मारेंगे, उसके बाद जेल जाने का काम करेंगे। वे लोविनि डाकबंगले में प्रेस से बातचीत में बोल रहे थे। कहा कि दिल्ली, हरियाणा और केंद्र में भाजपा की आरडीएक्स का जखीरा मिलना असफलता है । हरियाणा व दिल्ली के मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। कहा कि भाजपा इस्तेमाली पार्टी है। इनके पास नए युग की तकनीकी है। सरकार दिल्ली में बैठकर पाकिस्तान उड़ाने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने एसआईआर को भारत के लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया। कहा कि बिहार में मतदाताओं को लालच देकर वोट लेने का काम किया गया है, चुनाव आयोग सब कुछ देखते हुए भी आंख बंद किए हुए है। आजम खान के तीसरी बार जेल जाने को लेकर सपा सांसद ने कहा कि भाजपा का एक सांसद दिल्ली के चुनाव में दिल्ली में वोट दिया और बिहार के विधानसभा चुनाव में भी वोट देता है। वह जेल इसलिए नहीं जाएगा क्योंकि भाजपा का सदस्य है। आजम खान को दो आधार कार्ड और पैन कार्ड के नाम पर जेल भेजना योगी का भेदभावपूर्ण व्यवहार है। समाजवादी पार्टी बुजदिल पार्टी नहीं है। हम उनके अत्याचारों को नहीं सहेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें