क्षेत्र के विकास खंड दुबहड़ के पचफेड़वा से छितौनी मंदिर छितेश्वरनाथ धाम तक मार्ग तीन दशक से जर्जर मार्ग के निर्माण के लिए बुधवार को भूमि पूजन हुआ। इस मार्ग पर आए दिन गिरकर लोग घायल होते थे। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से जनता ने जर्जर मार्ग से मुक्ति दिलाने की मांग की थी। भाजपा मंडल अध्यक्ष दीन बंधु मौर्य ने मार्ग के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। कहा कि भूमि पूजन के साथ मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। बताया कि मार्ग पर पचफेडवा, होते हुए छितौनी श्री छीतेस्वर नाथ मंदिर पहुंचेगा। कहा कि योगी की सरकार में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो, जिसको लेकर मंदिरों तक मार्ग का मरम्मत शुरू किया गया। इस मौके पर आशीष प्रताप सिंह, नरेंद्र मिश्रा, राकेश सिंह, अंकित चौबे आदि मौजूद रहे।