फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बलिया में शार्ट सर्किट से लगी आग में 10 दुकानों का 10 लाख का सामान स्वाहा

नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 10 Nov 2024 12:41 AM IST

रेवती नगर की दुकान में आग लगने से दहशत फैल गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और दस दुकानों को अपनी जद में ले लिया। सारा सामान जलकर राख हो गया। बताते चलें कि थाना बस स्टैंड मार्ग पर संजय वर्मा की टीन शेड की कई दुकानें हैं। शनिवार की देर शाम करीब सात बजे गोलू साह की मोबाइल की दुकान में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई। अभी लोग कुछ समझ पाते और आग पर काबू करने का प्रयास कर पाते, तब आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग ने देखते ही देखते राजेश केशरी की साइकिल की दुकान, नीरज सिंह की एल्युमिनियम की दुकान, राजू केशरी की बक्सा की दुकान, धीरज एवं पवन ठाकुर की एक-एक एक सैलून, दीपक ठाकुर की दो साईकिल की दुकानें तथा विजय शर्मा की लकड़ी, पलंग आदि की दुकानों को अपने चपेट में ले लिया, जिससे दुकानों में रखा सारा सामान को जलाकर नष्ट हो गया। वहीं, घबराए हुए समीप के दुकानदार विक्की केशरी, शंकर राज तथा मुन्ना साह की क्रमशः प्लाईवुड, बक्सा तथा लकड़ी की दुकानों को तोड़ते हुए हजारों के सामान को निकाल कर सड़क पर फेंक दिया, जिससे कुछ सामान बर्बाद हो गया। आग की तपिश इतनी जबरदस्त थी कि कोई समीप नहीं जा पा रहा था। बावजूद इसके नगर पंचायत के टैंकर, समरसेबल तथा हैण्ड पाइप की सहायता लोगों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने डेढ़ घंटे बाद अग्निशमन दस्ता पहुंचा। इस दौरान थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह, एसआई प्रभाकर शुक्ला सहित थाने का पूरा स्टाफ मुस्तैद रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें