फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकार्पण के पखवारे भर बाद रेलवे स्टेशन पर चरमराईं बुनियादी सुविधाएं, देखें VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 08 Jun 2025 05:37 PM IST

अमृत भारत योजना के तहत चयनित सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन का भले ही बीते 22 मई को पीएम नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन लोकार्पण किया था, लेकिन लोकार्पण के पखवारे भर बाद ही रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध बुनियादी सुविधाएं चरमरा गई है। कमर्शियल विद्युत सेवा बंद होते ही स्टेशन पर अंधेरा पसर जाता है और प्लेटफार्म पर लगे पंखे बंद हो जाते हैं। एसी वेटिंग यात्री निवास में प्रति घंटा 10 रुपये के हिसाब से यात्रियों से लिया जाता है, लेकिन बिजली की सुविधा उपलब्ध नहीं होने से यात्री एसी वेटिंग रूम में नहीं जा रहे हैं। एसी वेटिंग रूम में बने शौचालय में पानी आना भी बंद है। लिफ्ट बनकर तैयार है, लेकिन चल नहीं रहा है। तीन दिनों से इंक्वारी ऑफिस पर ताला लटका हुआ है। कोच डिस्प्ले बोर्ड काम नहीं कर रहा है। यात्री बिजली- पानी को लेकर परेशान है। इस बाबत सीनियर सेक्शन इंजीनियर एके सिंह ने बताया की एसी वेटिंग यात्री निवास में बिजली का सप्लाई देना ठेकेदार का काम है। कंट्रेक्ट के समय उन्हें केवल कमर्शियल लाइन मिला है। बाकी उन्हें खुद से जनरेटर की व्यवस्था करना होगा। वही इंक्वारी ऑफिस बंद होने के संबंध में कहा इसका जवाब संबंधित अधिकारी ही देंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें