फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूबवेल पर सो रहे पूर्व प्रधान की ईंट से कूचकर हत्या;video

अभिनव कुमार Updated Fri, 24 Jul 2026 01:48 PM IST

बलिया जिले के सहतवार थाना क्षेत्र के उदहा गांव में बृहस्पतिवार की रात ट्यूबवेल पर सो रहे पूर्व प्रधान की ईंट से सिर कूचकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही डायल-112 और सहतवार पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी। उदहा गांव निवासी रामव्यास वर्मा (70) रविवार रात भोजन करने के बाद घर से करीब 400 मीटर दूर स्थित अपने ट्यूबवेल पर सोने गए थे। देर रात अज्ञात हमलावर ने उनके सिर पर ईंट से वार कर हत्या कर दी। सुबह परिजन जब ट्यूबवेल पहुंचे तो रामव्यास वर्मा चारपाई पर खून से लथपथ पड़े मिले। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें