बलिया के उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव में दो माह पूर्व अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म के आरोपी पिता को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उभांव एसएचओ विपिन सिंह ने बताया कि गत दो नवंबर को पिता ने लोक मर्यादा को तार-तार कर अपनी नाबालिक पुत्री के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर मानवता को शर्मसार कर दिया। इस मामले में पीड़िता की माता की तहरीर पर पुलिस ने पाक्सो एक्ट व अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। तब से आरोपी फरार चल रहा था। एसएचओ बताया कि अभियुक्त को बिशुनपुरा चट्टी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।