फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी के आश्वासन पर चौथे दिन अनशन समाप्त, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 27 Nov 2025 07:04 PM IST

बलिया के हनुमानगंज विकास खंड के बरवा गांव में रास्ते को पुन: बहाल करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा अनशन चौथे दिन जिलाधिकारी के आश्वासन पर समाप्त हो गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट आशाराम वर्मा ने अनशनकारियों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। हनुमानगंज विकास खंड के बरवा गांव में पूर्व की भांति रास्ता निर्माण की मांग को लेकर चल रहा अनशन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। इस दौरान अनशनकारियों से जिलाधिकारी ने समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने अनशनकारियों को आश्वस्त किया चार दिसंबर के बाद रास्ते को पुन: बहाल करा दिया जाएगा। अनशनकारी संजय चौहान और सचिन चौहान ने बताया कि यदि 10 दिसंबर तक रास्ते को पुन: बहाल नहीं किया जाएगा तो हम लोग जिलाधिकारी से मिलने के बाद फिर से अनशन पर बैठने का काम करेंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस मौके पर इम्तियाज अहमद, विश्वनाथ वर्मा, धर्मेंद्र चौहान, विजय सिंह, बेचनी देवी,बबितो देवी, मीरा देवी, बृजभूषण चौहान, वीरेंद्र चौहान, शिवबदन चौहान, लक्ष्मण चौहान आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें