भारत-पाक में दोनों तरफ से हवाई हमले हो रहे है। इसको लेकर जनपद के एक किसान ने सेना के लिए अनाज दान करने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी के प्रतिनिधि नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। हनुमानगंज विकास खंड के पटखौली गांव निवासी नवीन राय ऊर्फ चुन्ना ने देश की सीमा पर तैनात जवानों के लगभग 50 किग्रा कांवर पर लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। नवीन राय ने अपने द्वारा लाए गए अनाज को देश के जवानों तक पहुंचने की अपील की। किसान के इस जज्बे को देख हर कोई जोश से भर गया इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने भी किसान की पीठ थपथपाई और उसके अपील को स्वीकार कर भारत सरकार तक भेजने का आश्वासन दिया।