फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में आठ वर्ष पुराने विवाद का हुआ समाधान, संत हरिहरानंद ने तोड़ा अनशन, प्रशासन के हस्तक्षेप पर निबटारा

नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 10 Jun 2025 08:31 PM IST

आदर्श सेवा जूनियर हाईस्कूल, श्रीपालपुर के मैदान पर चहारदीवारी देने की संत हरिहरानंद की मांग और स्कूल प्रशासन की मनाही के आठ वर्ष पुराने विवाद को उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी बैरिया ने समझौते के आधार पर मंगलवार को समाप्त कराया। इसके बाद चहारदिवारी के लिए नींव की खुदाई का काम शुरू हुआ। साथ ही तीन दिनों से अन्न का त्याग किए स्वामी हरिहरा नन्द ने अनशन तोड़ा प्रसाद ग्रहण किया। उपजिलाधिकारी बैरिया आलोक प्रताप सिंह व क्षेत्राधिकारी बैरिया फहीम कुरैशी सहित भारी संख्या में पुलिस मंगलवार के दिन श्रीपालपुर स्थित खपड़िया बाबा आश्रम पहुंचे, जहां पहले से जूनियर हाई स्कूल के कर्मचारी और प्रबंधक के प्रतिनिधि बहुआरा गांव निवासी सुरेन्द्र सिंह और खपड़िया बाबा आश्रम ट्रस्ट के लोग उपस्थित रहे। उपजिलाधिकारी ने बताया कि स्वामी हरिहरा नन्द के अन्न त्यागने की सूचना के बाद दोनों पक्षों को बुलाकर वार्ता किया गया। वार्ता सफल रही, दोनों पक्षों की सहमति के आधार पर जूनियर हाई स्कूल के मैदान पर चहारदिवारी देने का काम शुरू हुआ। स्कूल प्रशासन के तरफ से प्रबंधक के रूप में बात करने वाले सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उपजिलाधिकारी की सूचना पर दोनों पक्ष में आमने-सामने बैठकर बात हुई। जिसमें तय हुआ कि स्कूल के मैदान को चहारदिवारी दे दी जाए। चहारदिवारी की बाद गेट का निर्माण किया जाएगा जिस पर विद्यालय नाम अंकित होगा और इसकी चाभी विद्यालय कर्मचारियों के पास रहेगा इसमें आश्रम ट्रस्ट की ओर से किसी संस्था या कोई अन्य निर्माण नहीं कराया जाएगा। तय हुआ कि पहले से स्कूल के मैदान के उत्तरी दिशा में आश्रम की चहारदिवारी को ऊंचा किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें