फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बेटी को मिलेगा न्याय... बोले कारागार मंत्री- सीएम के संज्ञान में है मामला

सरया गुलाब राय गांव में सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने मृतका पूजा चौहान के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। परिजनों ने मंत्री को घटना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके उपरांत कारागार मंत्री ने कहा कि घटना दुःखद है और सरकार बेटी को न्याय दिलाने के लिए हर संभव पहल करेगी। उन्होंने कहा कि जो दोषी व अपराधी होगा बक्शा नहीं जाएगा। यह सारा मामला सीएम के संज्ञान में है। इसकी जांच गंभीरता से कराई जा रही है। मंत्री ने थानाध्यक्ष कौशल कुमार पाठक से कहा कि बिना किसी दबाव के जांच कर दोषियों व अपराधियों को गिरफतार करें। कहा कि निर्दोष कोई भी उसे फंसाया न जाए और अपराधी कितना भी बड़ा हो उसे बख्शा नहीं जाए। मृतका के परिवार के लोगों ने दोषी को कड़ी सजा की मांग किया। इसी के साथ मंत्री ने पीड़ित परिवार के पास आवास नहीं होने पर उंन्हें आवास के साथ आर्थिक मदद करने की बात कही। साथ ही आवास के लिए बेथरारोड एसडीएम निशांत उपाध्याय व तहसीलदार अनिल यादव को निर्देशित किया। इस मौके पर पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा, पूर्व मंत्री छठ्ठू राम, बृजभान चौहान, पंचम गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें