विधायक उमाशंकर सिंह का पार्थिव शरीर ज्यों ही सैकड़ों गाड़ियों के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से परजीपार के पास कासिमाबाद रोड पर पहुंची अपने प्रिय नेता के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग हाथों में माला लेकर खडे थे। परजीपार से लेकर सिधारघाट तक कतारबद्ध होकर लोग खड़े थे। इस दौरान उमाशंकर सिंह अमर रहे के नारों से वातावरण गूंज उठा। सभी के आंखों में आंसू थे। पार्थिव शरीर सैकड़ों गाड़ियों के साथ रसड़ा में प्रवेश करने कर समर्थकों ने श्रद्धांजलि दी। जब तक सूरज चांद रहेगा भैया तेरा नाम रहेगा, उमाशंकर सिंह अमर रहे रहे के नारे के बीच नम आंखों से अंतिम दर्शन किए। नींबू सरदासपुर मुड़ेरा चंद्रशेखर आजाद चौराहा प्यारेलाल चौराहा सिंगही आदि चौराहे पर अंतिम दर्शन किए। नगर में सड़क के दोनों तरह अंतिम दर्शन के भीड़ उमड़ी रही।