लखनऊ- छपरा एक्सप्रेस ट्रेन को डीरेल करने की साजिश का एक बार फिर से खुलासा हुआ। बलिया-छपरा रेलखंड के मांझी रेल पुल के पास शनिवार को रेल ट्रैक पर पत्थर रख बदमाशों ने लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस को डीरेल करने की कोशिश की। चालक की सूझबूझ से बड़ी घटना होने से बाल-बाल बच गई। मामले की खबर लगते ही रेलवे महकमे में खलबली मच गई। बताते चलें कि ट्रेन अपने नियत समय से सुरेमनपुर से छपरा के लिए लिए निकली थी, मांझी पुल के पहले शनिवार सुबह 10.20 बजे बकुल्हा-मांझी के मध्य किमी 18-10 पर ट्रैक पर बड़ा पत्थर रखा हुआ था, अचानक ट्रैक पर बड़ा पत्थर देख चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। अचानक ब्रेक लगाने से यात्रियों में खलबली मच गई। उसके बाद बाद भी इंजन का सेफ्टी गार्ड क्षतिग्रस्त हो गया। चालक, गार्ड व यात्रियों ने पत्थर को हटाकर ट्रेन को मांझी स्टेशन पहुंकर स्टेशन मास्टर रंजन कुमार को मेमो उपलब्ध कराया और घटना की सूचना कंट्रोल को दी गई।